शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को मिली पूँजी जुटाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को 24,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने हरी झंडी दिखा दी है।

बैंक यह धनराशि एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) के जरिये जुटायेगा। पूँजी जुटाने के बाद एचडीएफसी बैंक में एफडीआई की नियामक सीमा 74% हो जायेगी। इस समय बैंक में एफडीआई 72.62% है।
उधर बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,035.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,038.00 रुपये पर खुला। इसके बाद अधिकतर यह एक दायरे में रहा है। पौने 2 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 6.70 रुपये या 0.33% की तेजी के साथ 2,041.95 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!