शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

11% से अधिक टूटा पुंज लॉयड (Punj Lloyd) का शेयर

खबरों के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने पुंज लॉयड (Punj Lloyd) के खिलाफ एनसीएलटी (NCLT) का रुख किया है।

बैंक ने पुंज लॉयड के खिलाफ दिवालियापन और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) के तहत कार्यवाही शुरू करने की अपील की है। एनसीएलटी भी बैंक की अर्जी पर सुनवाई के लिए तैयार है और इसने मामले से संबंधित नोटिस जारी कर दिये हैं। एनसीएलटी 24 तारीख को मामले की सुनवाई करेगा। निजी क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक ने पुंज लॉयड पर 852 करोड़ रुपये की बकाया राशि का दावा किया है। इस खबर के संबंध में बीएसई ने कंपनी से जवाब माँगा है।
बीएसई में पुंज लॉयड का शेयर 16.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 16.60 रुपये पर खुला। पौने 11 बजे इसमें भारी गिरावट आनी शुरू हुई, जिससे यह 14.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 1.85 रुपये या 11.08% की कमजोरी के साथ 14.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 6.15 रुपये या 2.11% की कमजोरी के साथ 284.65 रुपये के स्तर पर रहा। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!