शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण रोका मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने इग्निस (Iginis) के डीजल संस्करण का उत्पादन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक इग्निस (Ignis) के डीजल संस्करण का उत्पादन रोक दिया है।

मारुति ने यह कदम इसकी कम माँग के कारण उठाया है। पिछले साल जनवरी में पेश किये जाने के बाद से मारुति ने अब तक इसकी कुल 72,000 इकाइयाँ बेचीं हैं। जनवरी-मई 2018 के दौरान औसतन मासिक बिक्री 4,500 इकाई से अधिक रही है।
इस खबर का मारुति सुजुकी के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में मारुति ने 8,974.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 8,985.00 रुपये पर शुरुआत की है, मगर इसका रुख नीचे की ओर है। सुबह 9.53 बजे यह 38.00 रुपये या 0.42% की गिरावट के साथ 8,936.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!