शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को मिली ईआईआर रिपोर्ट, शेयर उछला

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से ईआईआर (स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट) मिली है।

कंपनी को यह रिपोर्ट अपने पानेलव स्थित फॉर्मुलैशन संयंत्र के लिए मिली है, जिसकी जाँच यूएसएफडीए ने 10 से 20 मार्च 2018 के बीच में की थी। इस खबर से एलेम्बिक फार्मा के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में एलेम्बिक फार्मा के शेयर ने 506.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 505.90 रुपये पर शुरुआत की। साढ़े 10 बजे एक तीखी उछाल के साथ यह 540.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक उछला। 11 बजे के आस-पास यह 18.10 रुपये या 3.57% की बढ़ोतरी के साथ 524.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख