शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत ऑप्शनों का इस्तेमाल करने वाले कर्मियों को 10 रुपये प्रति वाले 15,509 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। भारत फाइनेंशियल द्वारा आज आवंटित किये गये शेयर कंपनी के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे। इससे पहले 04 जून को कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले ही 16,363 इक्विटी शेयर आवंटित किये थे।
उधर बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर 1,192.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,194.90 रुपये खुला। कारोबार के दौरान यह 1,195.80 रुपये के चढ़ा, जबकि 1,182.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 7.80 रुपये या 0.65% की कमजोरी के साथ 1,184.30 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,197.80 रुपये और निचला स्तर 694.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!