शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) की विलय योजना को एनसीएलटी ने दिखायी हरी झंडी

बहुराष्ट्रीय आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) की एक विलय योजना को एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण) ने हरी झंडी दिखा दी है।

एनसीएलटी ने कंसल्टेंसी और सेवा कंपनी सॉफजेन इंडिया (Sofgen India) तथा इसके शेयरधारकों के टेक महिंद्रा के साथ विलय को मंजूरी दी है। टेक महिंद्रा को मुम्बई एनसीएलटी से इस फैसले की कॉपी मिलना बाकी है।
दूसरी ओर बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 6.20 रुपये या 0.91% की मजबूती के साथ 690.85 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 729.00 रुपये और शुक्रवार को निचला स्तर 373.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!