शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

खबर है कि बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 6,000 करोड़ रुपये जुटाये की योजना बनायी है।

बैंक यह पूँजी विभिन्न माध्यमों से जुटा सकता है, जिनमें शेयरों को तरजीही आधार पर जारी, राइट्स इश्यू और फोलो-ऑन पब्लिक ऑफर शामिल है। इसके लिए बैंक का बोर्ड 13 जुलाई को होने वाली वार्षिक सामान्य बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी माँगेगा।
दूसरी तरफ आज बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला है। बीएसई में बैंक का शेयर 116.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 116.00 रुपये पर खुल कर उतार-चढ़ाव के बीच 115.20 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला। करीब 3 बजे बैंक के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.34% की बढ़त के साथ 117.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 206.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!