शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएमडीसी (NMDC) ने नहीं किया लौह अयस्क की कीमतों में बदलाव

देश की प्रमुख लौह अयस्क एनएमडीसी (NMDC) की लम्प ऑर (लौह अयस्क गोले) के दाम 3,050 रुपये प्रति टन बरकरार रहेंगे।

साथ ही पीएसयू कंपनी ने फाइंस (बारीक लौह अयस्क) की कीमतें भी 2,660 रुपये प्रति टन ही बरकरार रखी हैं। इससे पहले 23 मई को एनएमडीसी ने लम्प ऑर की कीमतों में प्रति टन 150 रुपये और फाइंस के दामों में प्रति टन 100 रुपये का इजाफा किया था।
उधर बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 107.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 106.85 रुपये पर खुला है। सुबह 9.38 बजे यह 0.25 रुपये या 0.23% की गिरावट के साथ 107.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!