शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आईएलऐंडएफएस (IL&FS) के ब्रोकरेज व्यापार अधिग्रहण की खबर से इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर ने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छू लिया है।

इंडसइंड बैंक ने आईएलऐंडएफएस और अन्य माइनोरिटी शेयरधारकों के साथ इसकी पूँजी बाजार व्यापार में सक्रीय सहायक कंपनी आईएलऐंडएफएस सिक्योरिटीज सर्विसेज (IL&FS Securities Services) की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है। गौरतलब है कि आरबीआई (RBI) भी इस सौदे को हरी झंडी दिखा चुका है। इस नकद सौदे के तीन महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।
बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,983.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,985.00 रुपये पर खुल कर शुरू में ही 1,995.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। हालाँकि ऊपरी शिखर से बैंक के शेयर में थोड़ी कमजोरी भी आयी है। सुबह 10 बजे के करीब यह 2.20 रुपये या 0.11% की गिरावट के साथ 1,981.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)




कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!