शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) को मिली बिजली कारोबार बेचने की मंजूरी

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) को अपने एकीकृत मुंबई विद्युत कारोबार की 100% हिस्सेदारी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) को बेचने के लिए महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) की मंजूरी मिल गयी है।

एमईआरसी की मंजूरी मिलने के साथ ही इस सौदे के जुलाई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। विद्युत व्यापार की बिकवाली के लिए रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और अपने शेयरधारकों की मंजूरी पहले ही मिल गयी है। गौरतलब है कि दिसंबर 2017 में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अदाणी एंटरप्राइजेज के साथ अपने मुंबई विद्युत कारोबार को बेचने के लिए 18,800 करोड़ रुपये का सौदा किया था।
उधर बीएसई में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर 395.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 394.30 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 402.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3.05 बजे कंपनी का शेयर 1.00 रुपये या 0.25% की मजबूती के साथ 396.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.15 रुपये या 4.47% की भारी गिरावट के साथ 110.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!