शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने किया गिरीश चंद्र चतुर्वेदी (Girish Chandra Chaturvedi) को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के निदेशक मंडल ने आज हुई अपनी बैठक में गिरीश चंद्र चतुर्वेदी (Girish Chandra Chaturvedi) की बैंक के अतिरिक्त (स्वतंत्र) निदेशक के रूप में नियुक्ति पर मुहर लगा दी।

वे 01 जुलाई से तीन साल के लिए एमके शर्मा (MK Sharma) की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो जायेगा। बैंक ने गिरीश चंद्र को गैर-कार्यकारी अंशकालिक (Part Time) अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया है। इस पद पर भी वे अपना कार्यभार एमके शर्मा की ही जगह 01 जुलाई या आरबीआई (RBI) से मंजूरी मिलने वाली तिथि से संभालेंगे।
गौरतलब है कि गिरीश चंद्र यूपी काडर के 1977 बैच के आईएएस हैं, जो कि जनवरी 2013 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हुए। वे अपने कार्यकाल के दौरान पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण, पेट्रोनेट एलएनजी, भारतीय सामरिक पेट्रोलियम भंडार और तेल उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं।
उधर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 271.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 272.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 276.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद 12.50 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 2.95 रुपये या 1.09% की मजबूती के साथ 274.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)






कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!