शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेके मिलने से उछला कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) का शेयर

1,235 करोड़ रुपये के ठेके मिलने की खबर से कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) के शेयर भाव में 4% से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

कंपनी को मिले कार्यों में बांग्लादेश रेलवेज से रेलवे इन्फ्रा के निर्माण, ताजिकिस्तान और भारत में ट्रांसमिशन लाइन और सबस्टेशन, रेलवे विद्युतीकरण के लिए डिजाइन, आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण और कमीशन, आरवीएनएल से सिग्नलिंग और संबंधित सिविल कार्य तथा आंध्र प्रदेश गैस वितरण निगम से पाइपलाइन बिछाने और इससे संबंधित काम शामिल है।
उधर बीएसई में कल्पतरु पावर का शेयर 388.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 398.05 रुपये पर खुला और शुरू में ही 407.80 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद ऊपरी स्तरों से कल्पतरु पावर के शेयर में थोड़ी गिरावट आयी, मगर इसमें मजबूती बरकरार रही। सत्र के अंतिम मिनटों में कंपनी के शेयरों में 15.65 रुपये या 4.03% की मजबूती के साथ 404.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)




कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!