शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी2 रिटेल (V2 Retail) ने खोला नया स्टोर, शेयर में आयी मजबूती

वी2 रिटेल (V2 Retail) ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नये खुदरा स्टोर का शुभारंभ किया है।

ये राज्य में कंपनी का 14वाँ स्टोर है। इसके साथ ही वी2 रिटेल के स्टोरों की संख्या देश के 17 राज्यों के 57 शहरों में 63 हो गयी है। इस खबर का कंपनी के शेयर पर भी सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में वी2 रिटेल का शेयर बीएसई में 401.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 411.30 रुपये पर खुला। कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 415.60 रुपये और निचला स्तर 405.55 रुपये रहा है। अंत में कंपनी का शेयर 13.15 रुपये या 3.28% की बढ़ोतरी के साथ 414.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!