शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) ने किया आधार दर में इजाफा

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) या ओबीसी ने अपनी वर्तमान आधार दर (Base Rate) में बढ़ोतरी की है।

ओबीसी ने अपनी मौजूदा आधार दर 9.45% से 5 आधार अंक बढ़ा कर 9.50% कर दी है, जो कि शनिवार 30 जून से प्रभावी है। आधार दर, आरबीआई द्वारा निर्धारित वह न्यूनतम दर है, जिसके नीचे बैंकों को अपने उपभोक्ताओं को ऋण देने की इजाजत नहीं होती।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को ओबीसी का शेयर 3.50 रुपये या 4.85% की बढ़त के साथ 75.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 160.75 रुपये और निचला स्तर 71.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!