शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के निर्यात में 87% की बढ़ोतरी दर्ज

वार्षिक आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के निर्यात में 87% का इजाफा हुआ है।

वहीं कंपनी की कुल जून बिक्री में 23% की वृद्धि हुई है। कंपनी की कुल घरेलू वाहन बिक्री जून 2017 में 33,904 इकाई के मुकाबले 2018 के समान महीने में 41689 इकाई रही, जबकि निर्यात 1,855 इकाई से बढ़ कर 3,466 इकाई रहा। महिंद्रा की कुल बिक्री पर गौर करें तों यह 35,759 इकाई से 26% की बढ़ोतरी के साथ 45,155 इकाई रही।
इसके अलावा महिंद्रा की यात्री वाहन बिकवाली 16,212 इकाई से 12% बढ़ कर 18,137 इकाई, उपयोगिता वाहन बिक्री 15,388 इकाई से 7% ज्यादा 16,408 इकाई, कारोबारी वाहन 15,132 इकाई से 27% बढ़त के साथ 19,229 इकाई रही।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 896.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 908.50 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 10 बजे के आस-पास यह 1.85 रुपये या 0.21% की मजबूती के साथ 898.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!