शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की जून बिक्री में हुआ 18% इजाफा

साल दर साल आधार पर आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की जून बिक्री में 18% की वृद्धि हुई है।

पिछले वर्ष जून में 63,160 वाहनों के मुकाबले इस साल समान महीने में आयशर ने 74,477 वाहनों की बिकवाली की। इनमें 350 सीसी तक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 58,741 इकाई से 17% की बढ़ोतरी के साथ 68,769 इकाई और 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 4,419 इकाई से 29% की बढ़त के साथ 5,708 इकाई रही। इस दौरान कंपनी का निर्यात 1,489 इकाई से 27% की बढ़त के साथ 1,889 इकाई रहा।
शानदार बिक्री नतीजों के बावजूद बाजार में गिरावट के बीच आयशर के शेयर में कमजोरी है। बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 28,560.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 29,000.00 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 10 बजे के आस-पास यह 470.80 रुपये या 1.65% की गिरावट के साथ 28,090.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!