शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) ने किये उत्पादन और बिक्री आँकड़े घोषित

कोल इंडिया (Coal India) ने सहायक कंपनियों सहित जून के उत्पादन और बिक्री आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

सहायक कंपनियों सहित कंपनी ने जून 2018 में 4.48 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया, जो 5.27 करोड़ टन के उत्पादन लक्ष्य का 85% है। साथ ही कंपनी ने 4.95 करोड़ टन कोयले की बिकवाली की, जो इसके 5.52 करोड़ टन बिक्री लक्ष्य का 90% है। वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी कोल इंडिया तय उत्पादन लक्ष्य से 9% और बिक्री लक्ष्य 10% चूक गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 264.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 264.00 रुपये पर खुला और 264.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.80 रुपये या 1.06% की कमजोरी के साथ 261.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!