शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की तिपहिया वाहन बिक्री में 140.9% की बढ़ोतरी

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की कुल जून बिक्री में साल दर साल आधार पर 15% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने जून 2017 में 2,73,791 वाहनों के मुकाबले 2018 के समान महीने में 3,13,614 वाहन बेचे। वार्षिक आधार पर ही टीवीएस मोटर की कुल दोपहिया वाहन बिक्री 12.1% अधिक 3,01,201 इकाई, घरेलू दोपहिया वाहन बिक्री 7.7% बढ़ कर 2,46,176 इकाई, स्कूटरों की बिकवाली 13.6% बढ़त के साथ 1,02,763 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 14.9% ज्यादा 1,28,825 इकाई रही। इसके अलावा कंपनी के निर्यात में 48.6% और तिपहिया वाहनों की बिक्री में 140.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
दूसरी ओर बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 552.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 570.00 रुपये पर खुला और 550.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सत्र के अंतिम मिनटों में कंपनी के शेयरों में 2.70 रुपये या 0.49% की हल्की मजबूती के साथ 555.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!