शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : डॉ रेड्डीज, अरबिंदो फार्मा, टाटा पावर, हीरो मोटोकॉर्प और नेस्ले इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें डॉ रेड्डीज, अरबिंदो फार्मा, टाटा पावर, हीरो मोटोकॉर्प और नेस्ले इंडिया शामिल हैं।

डॉ रेड्डीज - कंपनी ने भारत में एक नयी दवा पेश की है।
अरबिंदो फार्मा - अरबिंदो फार्मा को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।
टाटा पावर - सहायक इकाई ने आंध्र प्रदेश में 100 मेगावाट की क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू किया।
स्ट्राइड्स शासुन - कंपनी को यूएसएफडीए ने आइबूप्रोफेन ओटीसी गोलियों के लिए हरी झंडी दिखायी।
एनसीसी - कंपनी को 2,061 करोड़ रुपये के चार ठेके मिले।
रिको ऑटो - कंपनी ने घाटे में चल रही हरियाणा स्थित इकाई को बंद किया।
कैपिटल फर्स्ट - कैपिटल फर्स्ट ने विलेज फाइनेंशियल सर्विसेज में 7.03% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया।
हीरो मोटोकॉर्प - हीरो मोटोकॉर्प की कुल जून बिक्री 12.9% की बढ़त के साथ 7.04 लाख इकाई रही।
नेस्ले इंडिया - नेस्ले ने नया उत्पाद बाजार में उतारा।
पराग मिल्क - पराग मिल्क स्वीडन में स्थित कंपनी के पेटेंट उत्पाद अधिकार खरीदेगी।
एनआईआईटी टेक - कंपनी ने बेंगलुरु में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रेक्टिस के लिए केंद्र स्थापित किया।
गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स - कंपनी ने मित्सुई केमिकल्स के साथ करार किया। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!