शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने मिलाया अमेरिकी साइबर सुरक्षा कंपनी से हाथ

आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने न्यू यॉर्क, अमेरिका में स्थित साइबर सुरक्षा कंपनी लाइफर्स (Lifars) के साथ साझेदारी की है।

यह करार उपभोक्ताओं को उन्नत प्रबंधित खतरा जाँचने और प्रतिक्रिया सेवा प्रदान करने के लिए किया गया है। साझेदारी में असुरक्षा का पता लगाने, उसे कम करने, घटना प्रबंधन और एकीकृत साइबर रिजिलिएंस के विशिष्ट क्षेत्रों में नयी सेवाएँ तैयार के लिए टेक महिंद्रा के सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (एसओसी) और लाइफर्स की घटना प्रतिक्रिया सेवा को संयुक्त किया जायेगा।
उधर बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 656.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 658.10 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 672.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 11 के आस-पास यह 3.65 रुपये या 0.56% की बढ़त के साथ 660.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख