शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) से मिला अबान ऑफशोर (Aban Offshore) की इकाई को ठेका

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने अबान ऑफशोर (Aban Offshore) की सहायक कंपनी को ठेका दिया है।

इससे अबान ऑफशोर के शेयर में करीब 6% की मजबूती आयी। ओएनजीसी ने अबान ऑफशोर की सहायक कंपनी अबान सिंगापुर (Aban Singapore) को 2 साल के लिए जैक-अप रिग डिप ड्रिलर 8 की तैनाती के लिए ठेका दिया है, जो कि 2018 की अंतिम तिमाही तक शुरू होने की संभावना है।
दूसरी ओर बीएसई में अबान ऑफशोर का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 109.80 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 120.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 6.50 रुपये या 5.92% की मजबूती के साथ 116.30 रुपये पर बंद हुआ। वहीं ओएनजीसी का शेयर 2.15 रुपये या 1.38% की बढ़त के साथ 158.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!