शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेदांत (Vedanta) को पूँजी जुटाने के लिए मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

वैश्विक विविध प्राकृतिक संसाधन कंपनी वेदांत (Vedanta) को पूँजी जुटाने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

वेदांत प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (Non-Convertible Debenture) जारी कर 1,500 करोड़ रुपये की पूँजी प्राप्त करेगी।
वेदांत, वेदांत समूह की कंपनी है, जो जिंक, लीड, सिलवर, तेल-गैस, लौह अयस्क, तांबा, एल्युमीनियम और ऊर्जा विद्युत कारोबार में सक्रीय है।
उधर बीएसई में आज वेदांत के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है। 230.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 230.00 रुपये पर खुलने के बाद यह 225.25 रुपये की तलहटी तक गिरा, जबकि इसके 52 हफ्तों का न्यूनतम भाव 222.30 रुपये का है। 11.40 बजे के आस-पास वेदांत के शेयरों में 3.05 रुपये या 1.30% की कमजोरी के साथ 227.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!