शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) ने किया एमसीएलआर में इजाफा

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) ने एमसीएलआर (MCLR) में बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) ओवर्नाइट के लिए 8.00% से बढ़ा कर 8.10%, एक महीने के लिए 8.25% से 8.35%, तीन महीनों के लिए 8.40% से 8.50%, 6 महीनों के लिए 8.50% से 8.60% और एक साल की अवधि के लिए 8.70% से 8.80% कर दी हैं।
इसके अलावा बैंक ने 1 साल तक की परिपक्वता अवधि के लिए घरेलू खुदरा जमा पर ब्याज दर भी 6.10% से बढ़ा कर 6.25% कर दी है। बैंक की एमसीएलआर और बढ़ी हुई ब्याज दर 05 जुलाई से प्रभाव में आयेंगी।
उधर बीएसई में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के शेयर ने आज सपाट 11.15 रुपये पर ही शुरुआत की और कारोबार के दौरान 11.39 रुपये तक चढ़ा। 11.55 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 0.07 रुपये या 0.63% की मजबूती के साथ 11.22 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!