शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने की एमसीएलआर (MCLR) में वृद्धि

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) ओवर्नाइट और एक महीने के लिए 7.90% और 6 महीनों के लिए 8.50% ही बरकरार रखी है। वहीं बैंक ने तीन महीनों के लिए 8.15% से बढ़ा कर 8.25%, एक साल की अवधि के लिए 8.50% से 8.55%, दो साल के लिए 8.65% से 9.00% और तीन साल के लिए 8.75% से बढ़ा कर 9.25% कर दी हैं। बैंक की बढ़ी हुई एमसीएलआर 05 जुलाई से प्रभावी हैं।
उधर बीएसई में विजया बैंक का शेयर 51.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 51.45 रुपये पर खुला है। बाजार में उठापटक के बीच यह एक दायरे में चल रहा है। 12 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.20% की गिरावट के साथ 51.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!