शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) ने खरीदी मेडिक्स इंटरनेशनल लाइफसाइंसेज में हिस्सेदारी

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) ने लखनऊ में स्थित मेडिक्स इंटरनेशनल लाइफसाइंसेज (Medics International Lifesciences) में 50% हिस्सेदारी खरीदी है।

मेडिक्स इंटरनेशनल लाइफसाइंसेज एक 330 बिस्तर वाली अस्पताल परियोजना है, जिसका संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है। करीब 91 करोड़ रुपये में हुए इस सौदे से अस्पताल की शुरुआत की जायेगी, जिससे चेन्नई में स्थित अपोलो हॉस्पिटल की उत्तर परियोजना में स्थिति मजबूत होगी। 330 बिस्तरों वाली सुविधा का नाम अब अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल होगा।
हालाँकि इसक सकारात्मक खबर का असर अपोलो के शेयर पर पड़ता नहीं दिख रहा है। 1,044.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,054.05 रुपये पर खुला, मगर गिरावट के कारण 1,030.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। दोपहर 12.40 बजे के आस-पास यह 9.90 रुपये या 0.95% की कमजोरी के साथ 1,034.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!