शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के जून उत्पादन में वृद्धि, बिक्री में हल्की गिरावट

साल दर साल आधार पर सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के जून उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंसोलिडेटेड आँकड़ों के अनुसार जून 2017 में 22,392 करोड़ टन के मुकाबले कंपनी ने 2018 की समान अवधि में 8.5% अधिक 24,296.3 करोड़ टन सीमेंट का उत्पादन / खरीद किया। मगर इस दौरान सागर सीमेंट्स की सीमेंट बिक्री 24,662.9 करोड़ टन के मुकाबले 0.27% गिरावट के साथ 24,595.9 करोड़ टन रही।
दूसरी ओर बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर 798.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 802.10 रुपये पर खुला। कंपनी के शेयर में 11 बजे गिरावट आयी और 795.00 रुपये के स्तर पर आ गया। 12.50 के करीब भी यह 3.15 रुपये या 0.39% की कमजोरी के साथ 795.00 रुपये पर ही है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!