शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) ने किया कारोबारी संपत्ति बेचने के लिए करार

मुम्बई में स्थित रियल्टी कंपनी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) ने अम्बट्टूर, चेन्नई में स्थित अपनी कारोबारी संपत्तियों में 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए सौदा कर लिया है।

कंपनी ने चेन्नई में स्थित संपत्तियों को बेचने के लिए पीई फंड ब्लैकस्टोन के साथ करार किया है। 850 करोड़ रुपये के सौदे में संपत्तियों की लेन-देन 30 सितंबर 2019 तक पूरी होने की संभावना है।
इंडियाबुल्स रियल एस्टेट ने यह बिकवाली सौदा स्थिर विकास और अपने मौजूदा व्यापारों को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ भारत में कमर्शियल लीजिंग कारोबार को फिर से संगठित करने के लिए किया।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 2 बजे के बाद आयी गिरावट से 1.40 रुपये या 0.94% की कमजोरी के साथ 147.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 269.50 रुपये और तलहटी 140.00 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख