शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अशोक लेलैंड, टाटा स्टील, कैडिला हेल्थकेयर, एंटरटेनमेंट नेटवर्क और सीएंट

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अशोक लेलैंड, टाटा स्टील, कैडिला हेल्थकेयर, एंटरटेनमेंट नेटवर्क और सीएंट शामिल हैं।

ट्राइजिन टेक - ट्राइजिन टेक को नासिक नगर स्मार्ट सिटी विकास से एक ठेका मिला है।
अशोक लेलैंड - अशोक लेलैंड की हल्के कारोबारी वाहन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के विस्तार की योजना बनायी है।
टाटा स्टील - कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 31.7 लाख टन का उत्पादन किया।
जयप्रकाश एसोसिएट्स - जयप्रकाश एसोसिएट्स को जम्मू कश्मीर में चेनाब वैली पावर से 2,850 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कैडिला हेल्थकेयर - जायडस कैडिला को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली।
स्टरलाइट टेक - सहायक कंपनी ने इतालवी कंपनी में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया।
सीएंट - कंपनी ने 26,780 शेयरों का आवंटन किया।
इन्फो एज - सहायक कंपनी के जरिये आइडियाक्लिक्स इन्फोलैब्स में निवेश किया।
डीसीबी बैंक - 14 जुलाई को बैंक का बोर्ड वित्तीय नतीजों पर चर्चा करेगा।
एंटरटेनमेंट नेटवर्क - सिलिगुड़ी में एक नये रेडियो स्टेशन से प्रसारण शुरू किया। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!