शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) को मिला ठेका, शेयर चढ़ा

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) को 2,850 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

खबरों के अनुसार कंपनी को यह ठेका चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (Chenab Valley Power Projects) से जम्मू-कश्मीर में एक जल-विद्युत परियोजना के लिए डायवर्जन सुरंग और बांध बनाने के लिए मिला है। चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स, जम्मू-कश्मीर राज्य विद्युत विकास निगम (Jammu & Kashmir State Power Development Corporation), एनएचपीसी, (NHPC) और पीटीसी इंडिया की संयुक्त उद्यम कंपनी है।
उधर बीएसई में इस खबर से जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयर में मजबूती आयी है। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 15.70 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 16.30 रुपये खुला है। सुबह 10 बजे के करीब यह 0.55 रुपये या 3.50% की बढ़ोतरी के साथ 16.25 रुपये पर चल रहा है। (09 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!