शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने तीन सरकारी कंपनियों के खिलाफ खारिज की शिकायत

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के खिलाफ अनुचित व्यापार गतिविधियों से संबंधित शिकायत खारिज कर दी है।

इन पीएसयू कंपनियों पर टैंक ट्रक के जरिये तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के परिवहन के लिए निविदाओं में नियम और शर्तों की अवहेलना का आरोप लगा था। गौरतलब है कि सीसीआई द्वारा शिकायतकर्ता की पहचान उजागर नहीं की गयी है। इस खबर का तीनों कंपनियों के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
करीब 11.05 बजे इंडियन ऑयल का शेयर 0.40 रुपये या 0.26% की बढ़त के साथ 157.00 रुपये, भारत पेट्रोलियम का शेयर 1.10 रुपये या 0.29% की मजबूती के साथ 376.20 रुपये और हिंदुस्तान पेट्रोलियम 3.35 रुपये या 1.25% की बढ़ोतरी के साथ 271.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!