शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के जून उत्पादन में 5% बढ़त दर्ज

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के जून उत्पादन में सालाना आधार पर 5% बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

कंपनी ने जून 2017 में 39.1 लाख टन के मुकाबले 2018 के इसी महीने में 41.2 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। इनमें कंपनी के फ्लैट रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 27.6 लाख टन से 4% बढ़ कर 28.7 लाख टन और लंबे रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 8.3 लाख टन से 12% अधिक 9.3 लाख टन रहा।
उधर बीएसई में कंपनी का शेयर 309.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 311.00 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 314.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 3.25 रुपये या 1.05% की बढ़ोतरी के साथ 312.55 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!