शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की पश्चिम बंगाल में विस्तार की योजना

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर नेटवर्क विस्तार के लिए योजना बनायी है।

एयरटेल अपनी मौजूदा योजना, प्रोजेक्ट लीप, के तहत पूरे राज्य में हाई स्पीड नेटवर्क फैलाने के लिए आवश्यक निवेश करेगी। चालू वित्त वर्ष के दौरान एयरटेल की पश्चिम बंगाल में वॉयस सेवाओं और हाई स्पीड डेटा के लिए 10,000 नये मोबाइल टावर स्थापित करने की योजना है।
साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं को शानदार हाई स्पीड डेटा सुविधा देने के लिए कोलकाता में प्री 5जी मैसिव मीमो तकनीक भी शुरू करेगी। गौरतलब है कि मीमो तकनीक से मौजूदा स्पेकट्रम पर नेटवर्क क्षमता में 5-7 गुना का इजाफा होगा, जिससे उपभोक्ताओं को अपने मौजूदा स्थान पर तेज इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। हाल ही में एयरटेल ने आईपीएल 2018 के दौरान कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड में यह तकनीक शुरू की थी, जिसके लिए कंपनी को उपभोक्ताओं से शानदार फीडबैक मिला।
उधर बीएसई में एयरटेल का शेयर आज 367.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 367.55 रुपये पर खुला है। एयरटेल के शेयर में आज एक सीमित दायरे में उठापटक चल रही है। साढ़े 10 बजे के करीब यह 1.45 रुपये या 0.39% की कमजोरी के साथ 365.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!