शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती डिजिटल के भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के साथ विलय को एनसीएलटी की मंजूरी

एनसीएलटी (NCLT) ने भारती डिजिटल नेटवर्क्स (Bharti Digital Networks) के देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में विलय को हरी झंडी दिखा दी है।

भारती डिजिटल नेटवर्क्स पहले तिकोना डिजिटल नेटवर्क्स (Tikona Digital Networks) के नाम से जानी जाती थी। एनसीएलटी के बाद इस विलय योजना के लिए दूरसंचार विभाग (Telecom Department) की मंजूरी ली जानी है।
गौरतलब है कि मार्च 2017 में एयरटेल ने करीब 1,600 करोड़ रुपये में ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम और पांच सर्किलों में 350 साइटों सहित तिकोना नेटवर्क्स के 4जी व्यापार के अधिग्रहण का ऐलान किया था।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 367.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 367.55 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 360.30 रुपये का निचला स्तर छू कर अंत में एयरटेल का शेयर 6.20 रुपये या 1.69% की कमजोरी के साथ 361.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!