शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएफसीआई (IFCI) ने किया बेंचमार्क दर में इजाफा

सरकारी ऋणदाता कंपनी आईएफसीआई (IFCI) ने अपनी मौजूदा अल्पावधि बेंचमार्क दर (Benchmark Rate) में संशोधन किया है।

कंपनी ने मासिक अंतराल के साथ 12 जुलाई से प्रभावी अल्पावधि बेंचमार्क दर 9.00% से बढ़ा कर 9.10% कर दी है। हालाँकि कंपनी ने लंबी अवधि के ऋणों के लिए बेंचमार्क दर 10.40% ही बरकरार रखी है।
दूसरी तरफ बीएसई में आईएफसीआई का शेयर 15.63 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 15.90 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 9 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.17 रुपये या 1.09% की बढ़ोतरी के साथ 15.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा आईएफसीआई के 52 हफ्तों का शिखर 34.55 रुपये और निचला स्तर 14.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!