शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) की इकाई ने जर्मन फर्म के खिलाफ किया मुकदमा

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) की अमेरिका में स्थित इकाई डीयूएसए फार्मास्यूटिकल्स (DUSA Pharmaceuticals) ने जर्मन कंपनी के खिलाफ पेटेंट मुकदमा किया है।

डीयूएसए फार्मास्यूटिकल्स ने मैसाचुसेट्स (अमेरिका) की जिला अदालात में बायोफ्रंटेरा (Biofrontera) के खिलाफ कारोबारी गोपनीयता दुरूपयोग और अनुचित हस्तक्षेप के मामले में याचिका दाखिल की है। डीयूएसए ने बायोफ्रंटेरा पर इसके दो टॉपिकल सॉल्युशन लेवुलन और केरास्टिक के पेटेंट उल्लंघन और पूर्व कर्मियों से अनुचित रूप से गोपनीय जानकारी प्राप्त करने का आरोप लगाया है। दाखिल याचिका में नुकसान और निषेधात्मक राहत दोनों की माँग की गयी है।
उधर बीएसई में सन फार्मा का शेयर 560.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 561.30 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 6.90 रुपये या 1.23% की बढ़ोतरी के साथ 567.70 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!