शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊपरी सर्किट पर पहुँचा आरएस सॉफ्टवेयर (RS Software) का शेयर

आईटी कंपनी आरएस सॉफ्टवेयर (RS Software) का शेयर आज 19.90% की तीखी उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

आरएस सॉफ्टवेयर के शेयर में मजबूती कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) से ठेका मिलने के कारण आयी है। एनपीसीआई ने ईएफआरएम के लिए नया प्लेटफॉर्म तैयार और उसका संचालन करने हेतू निविदाएं माँगी थीं, जिनमें आरएस सॉफ्टवेयर को कामयाबी मिली।
बीएसई में आरएस सॉफ्टवेयर का शेयर 38.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 38.50 रुपये पर खुला। 11 बजे तक लाल रेखा के आस-पास रहने के बाद इसमें मजबूती आनी शुरू हुई। 12 बजे के बाद से यह 7.65 रुपये या 19.90% की मजबूती के साथ 46.10 रुपये के ऊपरी सर्किट स्तर है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख