शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

3आई इन्फोटेक (3I Infotech) के मुनाफे में 27.92% की गिरावट

2017 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में आईटी सेवा प्रदाता 3आई इन्फोटेक (3I Infotech) के मुनाफे में 27.92% की गिरावट दर्ज की गयी है।

1993 में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) द्वारा स्थापित की गयी 3आई इन्फोटेक का तिमाही मुनाफा 8.38 करोड़ रुपये से घट कर 6.04 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 246.93 करोड़ रुपये से 1.17% बढ़ कर 249.81 करोड़ रुपये रहा। मगर मुनाफे में गिरावट के कारण इसकी प्रति शेयर आय (EPS) 0.07 रुपये से 42.86% घट कर 0.04 पर आ गयी।
गौरतलब है कि मार्च 2002 में आईसीआईसीआई बैंक ने 3आई इन्फोटेक के अधिकांश शेयर बेच दिये थे।
उधर बीएसई में 3आई इन्फोटेक का शेयर शुक्रवार को 0.29 रुपये या 7.14% की भारी कमजोरी के साथ 3.77 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 9.27 रुपये और निचला स्तर 3.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!