शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) की सहायक इकाई ने किया कनाडाई कंपनी से करार

दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) की नीदरलैंड में स्थित सहायक इकाई एजाइल फार्मा (Agile Pharma) ने कनाडाई कंपनी ऐपोटेक्स इंटरनेशनल (Apotex International) के साथ करार किया है।

करार के तहत इजाइल फार्मा, दवाई निर्माता और विक्रेता ऐपोटेक्स के पाँच यूरोपीय देशों में कारोबार और कुछ इन्फ्रास्ट्रक्चर का अधिग्रहण करेगी। इन देशों में नीदरलैंड के अलावा बेल्जियम, स्पेन, पोलैंड और चेक रिपब्लिक शामिल हैं। इस खरीदारी सौदे का मूल्य करीब 593 करोड़ रुपये (7.4 करोड़ यूरो) है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को अरबिंदो फार्मा का शेयर 3.50 रुपये या 0.58% की कमजोरी के साथ 602.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 808.95 रुपये और निचला स्तर 527.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!