शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएफसी (IFC) ने बेचे एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के शेयर

विश्व बैंक (World Bank) की इकाई अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (International Finance Corporation) या आईएफसी ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के शेयर बेच दिये।

आईएफसी ने शुक्रवार को खुले बाजार सौदे के जरिये बैंक के 32 लाख शेयर, जो इसके कुल शेयरों का 1.12% हैं, 201.6 करोड़ रुपये में बेच दिये।
उधर बीएसई में शुक्रवार को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर में कमजोरी आयी। कल यह 12.95 रुपये या 2.00% की कमजोरी के साथ 634.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 746.95 रुपये और निचला स्तर 496.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!