शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो वी2 रिटेल (V2 Retail) ने इस राज्य में किया नये स्टोर का शुभारंभ

वी2 रिटेल (V2 Retail) ने अपने 66वें खुदरा स्टोर का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने अपना नया स्टोर उत्तराखंड के खटीमा में खोला है, जो राज्य में इसका चौथा स्टोर है। बता दें कि वी2 रिटेल के कुल 66 खुदरा स्टोर देश में 17 राज्यों के 60 शहरों में है। इससे पहले पिछले हफ्ते ही कंपनी ने बिहार के समस्तीपुर में भी एक स्टोर की शुरुआत की थी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को वी2 रिटेल का शेयर 404.50 रुपये के निचले भाव से होकर अंत में 1.05 रुपये या 0.25% की कमजोरी के साथ 412.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 555.45 रुपये तक चढ़ा और 231.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!