शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर छत्तीसगढ़ एनर्जी में अधिकांश हिस्सेदारी बेचने के लिए वेदांत (Vedanta) का चयन

खबरों के अनुसार विद्युत कंपनी जीएमआर छत्तीसगढ़ एनर्जी (GMR Chhattisgarh Energy) की लेनदारों की समिति ने कंपनी में अधिकांश हिस्सेदारी बेचने के लिए वेदांत का चयन किया है।

लेनदार समिति आयोजित निविदा प्रक्रिया के मुताबिक अधिकांश हिस्सेदारी और जीएमआर छत्तीसगढ़ के ऋण पुनर्गठन के लिए वेदांत के नाम पर मुहर लगा दी गयी है। सौदे के लिए वेदांत और लेनदार समिति के बीच अभी बातचीत होगी। साथ ही जरूरी नियामक मंजूरियाँ भी ली जायेंगी।
दूसरी ओर एक सीमित दायरे में वेदांत के शेयर में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बीएसई में 210.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में वेदांत का शेयर आज 212.00 रुपये पर खुला। उठापटक के बीच 12.40 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.09% की हल्की बढ़त के साथ 210.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!