शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विमानों की संख्या बढ़ाने के लिए इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) लेगी ऋण

देश के विमानन क्षेत्र में 40% बाजार हिस्सेदारी वाली इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) अपने विमानों की संख्या बढ़ाने के लिए ऋण लेगी।

कंपनी किस्तों में 10,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने के लिए अपने शेयरधारकों से मंजूरी मांगेगी। इंटरग्लोब के पास वर्तमान में 159 विमानों का बेड़ा है। साथ ही कंपनी ने 2025 तक 400 और विमान खरीदने के लिए ऑर्डर दिया हुआ है।

दूसरी ओर बीएसई में आज इंटरग्लोब एविएशन का शेयर दबाव में है। बीएसई में 1,103.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,105.00 रुपये पर शुरुआत के बाद इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 1,081 रुपये तक फिसला। 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 12.85 रुपये या 1.16% की गिरावट के साथ 1,090.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!