शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलआईसी (LIC) के निदेशक मंडल ने दी आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी

प्रमुख सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) के निदेशक मंडल ने आज आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है।

एलआईसी बैंक में 51% हिस्सेदारी खरीदेगी। जानकारों का मानना है कि यह सौदा आईडीबीआई बैंक के लिए काफी सकारात्मक है, जिससे इसे विकास के लिए जरूरी पूँजी मिलेगी।
दूसरी ओर बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 57.30 रुपये पर खुला। कारोबार दौरान यह 59.10 रुपये तक चढ़ा और 53.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 1.05 रुपये या 1.83% की कमजोरी के साथ 56.25 रुपये पर बंद हुआ। (16 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!