शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंटेक्स प्लास्टिक्स (Sintex Plastics) के मुनाफे में 47% की गिरावट, शेयर टूटा

वर्ष दर वर्ष आधार पर सिंटेक्स प्लास्टिक्स (Sintex Plastics) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 47% की गिरावट दर्ज की गयी है।

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 70.56 करोड़ रुपये के मुकाबले सिंटेक्स प्लास्टिक्स का मुनाफा 2018 की समान अवधि में घट कर 37.53 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 1,509.07 करोड़ रुपये की तुलना में 12.2% की गिरावट के साथ 1,325.21 करोड़ रुपये रह गयी।
हालाँकि तिमाही दर तिमाही आधार पर सिंटेक्स प्लास्टिक्स के परिणामों में सुधार आया है। 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी 12.49 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। जून में समाप्त तिमाही के मुकाबले इसकी आमदनी भी 2.5% कम 1,292.56 करोड़ रुपये रही थी। इसके अलावा वार्षिक आधार सिंटेक्स का एबिटा 29.8% गिर कर 162.85 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 309 आधार अंकों की गिरावट के साथ 12.3% रह गया। कंपनी की वित्तीय लागत भी 13.6% बढ़ कर 77 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी।
कमजोर नतीजों का असर सिंटेक्स प्लास्टिक्स के शेयर पर साफ दिख रहा है। 36.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36.00 रुपये पर खुलने के बाद यह शुरू में ही 34.30 रुपये तक फिसल गया। सुबह 9.40 बजे यह 1.60 रुपये या 4.34% की कमजोरी के साथ 35.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!