शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इरोज इंटरनेशनल (Eros International) की सहायक कंपनी ने मिलाया शिओमी (Xiomi) से हाथ

खबर है कि फिल्म निर्माता इरोज इंटरनेशनल (Eros International) की सहायक इकाई इरोज नाउ (Eros Now) ने चीन की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद कंपनी शिओमी (Xiomi) के साथ वितरण साझेदारी की है।

शिओमी के एमआई एलईडी टीवी के लिए किये गये इस करार से भारत तथा एशिया में इरोज नाउ का टीवी स्क्रीन पर विस्तार होगा। इरोज नाउ भारत में सभी एमआई टीवी पर पैचवॉल के अंतर्गत उपलब्ध होगा। इससे एमआई टीवी के उपभोक्ता इरोज नाउ के 11,000 से अधिक बॉलीवुड तथा क्षेत्रीय फिल्में, एंटरटेनमेंट शॉ और म्यूजिक वीडियोज का आनंद ले सकेंगे। इरोज नाउ एक ऑन-डिमांड बॉलीवुड और क्षेत्रीय भाषाओं का मनोरंजन नेटवर्क है।
इस खबर का इरोज इंटरनेशनल के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में इरोज इंटरनेशनल का शेयर 108.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 107.20 रुपये पर खुला और 112.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12.50 बजे के करीब कंपनी का शेयर 4.10 रुपये या 3.79% की मजबूती के साथ 112.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!