शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की ओडिशा में विस्तार की योजना

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के बाद अब ओडिशा में बड़े पैमाने पर नेटवर्क विस्तार के लिए योजना तैयार की है।

एयरटेल अपनी मौजूदा योजना, प्रोजेक्ट लीप, के तहत चालू वित्त वर्ष में राज्य़ के ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क क्षमता बढ़ाने और तेज रफ्तार वाली डेटा सेवाएँ पहुँचाने के लिए 4,400 नयी मोबाइल टावर स्थापित करेगी। इसका अर्थ है कि राज्य में प्रति 2 घंटे 1 नयी एयरटेल मोबाइल साइट स्थापित होगी। इसके साथ ही एयरटेल राज्य में 500 किमी ऑप्टिक फाइबर फैलायेगी, जिससे इसके मोबाइल ब्रॉडबैंड की पहुँच 53,500 कस्बों और गाँवों तक होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में एयरटेल का शेयर 346.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 346.60 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 340.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 3.80 रुपये या 1.10% की कमजोरी के साथ 342.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!