शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने किये 5.5 लाख शेयर आवंटित

निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने 5.5 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने सोमवार को विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 1 रुपये प्रति वाले 5,49,375 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी। कल आवंटित किये शेयर सभी मामलों में कंपनी के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,282.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,287.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 1,291.75 रुपये और निचला स्तर 1,270.65 रुपये का रहा। अंत में यह 5.45 रुपये या 0.42% की तेजी के साथ 1,288.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!