शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण 4.5% से अधिक लुढ़का आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) का शेयर

आज आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) के शेयर 4.50% से ज्यादा की गिरावट दिख रही है।

दरअसल दूरसंचार विभाग ने वोडाफोन इंडिया (Vodafone India) और आइडिया की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें दोनों कंपनियों के बकाया पर पुनर्विचार की गुहार लगायी गयी थी। दूरसंचार विभाग ने दोनों कंपनियों के विलय को अंतिम मंजूरी देने के लिए 7,268 करोड़ रुपये का भुगतान करने की शर्त रखी है। इनमें वोडाफोन पर 3,926 करोड़ रुपये और आइडिया पर स्पेकट्रम संबंधी 3,342 करोड़ बकाया हैं।
बीएसई में आइडिया का शेयर 52.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 52.65 रुपये पर खुला। शुरू से ही दबाव के बीच आइडिया का शेयर आज 11 बजे के आस-पास तेजी से गिरा। साढ़े 11 बजे के करीब यह 2.55 रुपये या 4.86% की कमजोरी के साथ 49.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!