शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) ने किया शेयरों का आवंटन

प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने मंगलवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2013-ए के तहत 2 रुपये प्रति वाले 25,609 इक्विटी शेयर आवंटित किये, जिससे इसकी शेयर पूँजी बढञ कर 1,61,04,33,594 रुपये की हो गयी है।
उधर बीएसई में सिप्ला का शेयर 637.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 639.50 रुपये पर खुला और शुरू से अंत तक दबाव में रहा। कारोबारी दौरान इसका ऊपरी स्तर 644.15 रुपये और निचला स्तर 625.30 रुपये रहा। अंत में सिप्ला का शेयर 10.40 रुपये या 1.63% की कमजोरी के साथ 627.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!