शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) दोगुनी करेगी डोल्वी इकाई की क्षमता

खबरों के अनुसार स्टील उत्पादन कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) महाराष्ट्र में स्थित अपनी डोल्वी इकाई की क्षमता दोगुनी करेगी।

कंपनी ने 2019 के अंत तक 15,000 करोड़ रुपये की लागत से इस इकाई की क्षमता 1 करोड़ टन प्रति वर्ष तक बढ़ाने की योजना बनायी है। हाल ही में कंपनी ने डोल्वी इकाई की क्षमता 30 लाख टन से बढ़ा कर 50 लाख टन प्रति वर्ष की है। गौरतलब है कि 2010 में जेएसडब्ल्यू स्टील ने कर्ज में दबी इस्पात स्टील से 2,157 करोड़ रुपये में डॉल्वी संयंत्र खरीदा था।
इस खबर का कंपनी के शेयर पर अच्छा असर दिख रहा है। बीएसई में पिछले बंद स्तर के मुकाबले जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर आज सपाट 296.70 रुपये पर ही खुला। लाल रेखा के आस-पास रहने के बाद करीब पौने 10 इसमें मजबूती आनी शुरू हुई। 10.35 बजे के करीब यह 7.60 रुपये या 2.56% की बढ़ोतरी के साथ 304.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!